फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बाजार में बगैर लाइसेंस बेच रहा था पटाखे, पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर के बाजार में बगैर फुटकर लाइसेंस के पटाखे बेच रहे दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना सदर बाजार प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिये अवैध रूप से पटाखे बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे निशांत टाकीज मार्ग पर अलीबाबा टेलीकॉम के सामने कटिया टोला मार्केट में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे अनुज निवासी मोहल्ला लोधीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो पेटी व एक प्लास्टिक की बोरी में छोटे-बड़े पटाखे, स्काई शॉट, अनार, रॉकेट, चकरी, सुतली बम, फुलझड़ी, महताब आदि बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें