फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान, परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने पर जोर

मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Jul 2025 05:12 PM IST

शाहजहांपुर में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पुराने जिला अस्पताल से जागरूकता वाहन को रवाना किया गया। इस बीच परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी भी दी गई। शुक्रवार को सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने जलीकोठी अरबन पीएचसी पर जाकर परिवार नियोजन के साधनों के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए साधनों का उपयोग करने पर बल दिया। इसके बाद जागरूकता वाहन को रवाना किया। वाहन के जरिये विभिन्न ब्लॉकों में लोगों को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव, डॉ.आलोक कुमार, डीएचईआईओ वीरेंद्र कुमार शर्मा, डीपीएम इमरान खान, अनिल कुमार मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें