शाहजहांपुर में ब्राह्मण समाज पर दिए बयान के विरोध में राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सपा नेता राजकुमार भाटी का पुतला दहन कर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। इस दौरान भाटी पर कार्रवाई की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारी रविवार को तिलहर के भक्सी तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए सड़क पर आए और भाटी का पुतला दहन किया। इस दौरान जोरदार तरीके से नारेबाजी कर अपनी आवाज को बुलंद किया। अजीत शर्मा ने कहा कि समाज विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणियां किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे दोबारा से कोई टिप्पणी नहीं कर सकें।