फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

शाहजहांपुर में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर यात्री जागरूकता अभियान और रेल जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यात्रियों को स्टेशन परिसर स्वच्छ रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने के प्रति जागरूक किया गया। सीएचआई त्रिलोक चंद्र के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। इसके बाद हुए यात्रियों से संवाद किया गया। सीएचआई ने स्टेशन की सफाई, पेयजल, सुरक्षा, दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाएं, ट्रेनों की समयबद्धता, कर्मचारियों के व्यवहार और शिकायत निवारण प्रक्रिया के संबंध में फीडबैक लिया गया। सीएमआई एसके ठाकुर ने यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, पार्सल अधीक्षक शिवम सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें