फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मॉकड्रिल: कोच पटरी से उतरा... एनडीआरएफ की टीम ने फंसे लोगों को निकाला

शाहजहांपुर में रोजा रेलवे स्टेशन के पास बट वेल्डिंग प्लांट में ट्रेन का कोच पटरी से उतारने और चढ़ाने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया। गाजियाबाद से आई एनडीआरएफ की टीम ने कोच को ऊपर से काटकर यात्रियों को सुरक्षित निकाला। इस दौरान प्रतीकात्मक पुतले को एंबुलेंस से भेजा गया। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे सिंगल लाइन पर कोच को भेजकर उसे पटरी से उतारा गया। इसके बाद खतरे के सायरन बजाए गए। अधिकारी-कर्मचारियों को सूचना दी कि कोच पटरी से उतरा है और आठ लोग फंसे हैं। इसके बाद एनडीआरएफ का 33 सदस्यीय दल पहुंचा। डिप्टी कमांडेंट रवींद्र सिंह की निगरानी में बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने वैगन को काटकर लोगों को निकाला। इस दौरान प्रतीकात्मक पुतले को मृत यात्री मानकर रस्सी के जरिये कोच से नीचे उतारा और एंबुलेंस से भेजा गया। फिर रेलवे कर्मचारियों ने जैक की मदद से कोच को पटरी पर पहुंचाया। इस मौके पर मंडलीय अधिकारियों के अलावा लोको इंस्पेक्टर आरके वर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक दीपक कुमार, सेक्शन इंजीनियर, रेल पथ निरीक्षक आदि मौजूद रहे। सीएमआई एसके ठाकुर ने मॉकड्रिल के दौरान कैंप लगाया। इस दौरान प्रतीकात्मक रूप से घायल हुए लोगों के नाम दर्ज किए गए। अन्य विभागों ने भी कैंप लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें