फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में प्राइमरी स्कूलों में मॉक ड्रिल... सायरन बजते ही मेजों के नीचे छिपे बच्चे

पाकिस्तान में आतंकवादियों पर सैन्य कार्रवाई के बाद प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया। शाहजहांपुर में बुधवार को स्कूलों में मॉक ड्रिल की गई। सिंधौली विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तेरा में बच्चों को मॉक ड्रिल कराई गई। साथ ही इमरजेंसी सायरन के समय बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक सरताज अली ने वीडियो के माध्यम से छात्रों को बचाव और सावधानियों के विषय में बताया। इसके बाद बच्चों को बचाव का रिहर्सल भी करवाया गया। सरताज अली ने कहा कि हमें अपने देश की सेना पर गर्व है। इस मौके पर सहायक अध्यापक दीपा पूनिया, शिक्षा मित्र सारिका गुप्ता, रामकली, गीता देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें