फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में धनतेरस पर बाजार हुआ गुलजार... खूब बरसी मां लक्ष्मी की कृपा

मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Oct 2025 03:15 PM IST

शाहजहांपुर में धनतेरस पर शनिवार को व्यापारियों पर मां लक्ष्मी की खूब कृपा बरसी। बाजारों में व्यापारियों की भीड़ उमड़ने के साथ जमकर खरीदारी की गई। सुबह से आधी रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, बर्तन, सराफा आदि के शोरूम पर काफी भीड़ रही। व्यापारियों के अनुसार, करोड़ों रुपये के कारोबार का अनुमान है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया गया। सदर और चौक क्षेत्र में सुबह दस बजे से ग्राहकों का बाजार में पहुंचना शुरू हो गया। दोपहर के बादग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने घरों को सजाने के सामान के साथ ही गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को खरीदा। सजावटी सामान की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। रंगोली, बंधनवार, दीये, मोमबत्ती और स्टीकर को पसंद किया गया। बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। शाम होते ही लोगों की भीड़ बढ़ गई। खरीदारी का सिलसिला आधी रात तक चलता रहा। खरीदारी के बाद लोगों ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की। बाजार से खरीदकर लाए गए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को चौकी पर विराजमान कराया गया। पुजारी केके शुक्ला ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के घर में आने के बाद धनतेरस से लेकर छह दिन तक दरवाजे पर दीपक जलाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें