शाहजहांपुर के खुटार में बिना अनुमति चल रहे शिवाजी वाटर पार्क में नहाते समय बिलसंडा के युवक शाहिद खां की जान चली गई। सीएचसी पर युवक को मृत घोषित किए जाने के बाद सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी खुटार पहुंचे। परिजनों ने हालात पर संदेश जताया। सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। शाहिद के दोस्तों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।