फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ईद-उल-अजहा की नमाज में फलस्तीन के मुसलमानों के लिए हुई दुआ

शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार सोमवार को परंपरागत तरीके से पुरखुलूस माहौल में मनाया गया। ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन व चैन और फलस्तीन के मुसलमानों के लिए दुआ की गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार की सुबह छह बजे से लोगों का बड़ी ईदगाह में पहुंचना शुरू हो गया था। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने ईद-उल-अजहा के पर्व पर कुर्बानी के महत्व पर रोशनी डाली। उसके बाद नमाज अदा कराई गई। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। मेले में जमकर खरीदारी की गई। हलुवा-पराठा की दुकानों पर अधिक भीड़ रही। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। ड्रोन से निगरानी की गई। दूसरी ओर ईदगाह गदियाना, जामा मस्जिद व अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने जानवरों की कुर्बानी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें