फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक साल से खाली सरकारी राशन की दुकान, ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में जताया विरोध

मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 01:52 PM IST

शाहजहांपुर में कलक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को मदनापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिउरा के ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। इसमें सरकारी गल्ला विक्रेता के चयन के लिए निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीण शिवानंद ने कहा कि जलालाबाद तहसील के विकास क्षेत्र मदनापुर की ग्राम पंचायत दिउरा में उचित दर विक्रेता का पद लगभग एक वर्ष से रिक्त है। कोटे का चुनाव निष्पक्ष ढंग से कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में रामदेव, रामस्वरूप, सुखपाल, हरिशंकर, रामवीर, सचिन, हरिपाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें