फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में विधि-विधान से की गई गोवर्धन पूजा, लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना

शाहजहांपुर में गोवर्धन पूजा का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों व घर के आंगन में आकृतियां बनाकर पूजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ गोवर्धन पूजन किया। सुबह से ही मंदिरों और घरों में धार्मिक माहौल बना रहा। महिलाओं ने स्नान-ध्यान के बाद गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर उसकी पूजा-अर्चना की। कई जगह भक्ति गीतों की धुन पर महिलाएं झूमती नजर आईं। पूजा स्थलों को दीपों, फूलों और रंगोली से सजाया गया। कृष्णानगर मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें