फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेड़ काटे जाने के दौरान पांच दुकानें क्षतिग्रस्त, व्यापारियों ने किया हंगामा

Mukesh Kumar Updated Sun, 17 May 2026 06:59 PM IST

शाहजहांपुर में रेलवे भूमि पर खड़ा भारी-भरकम पेड़ काटे जाने के कारण स्टेशन मार्ग को बैरियर लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया। पेड़ काटे जाने के दौरान करीब पांच दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे नाराज व्यापारियों ने हंगामा किया। उनकी आरपीएफ के इंस्पेक्टर से नोकझोंक भी हुई। इस बीच बिजली के तार टूटने से छह सौ घरों की आपूर्ति बंद रही। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को पूरे दिन रास्ता बदलकर गलियों से होकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से दिक्कत आई। पूरे दिन लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर निगोही रोड उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर पर बिना रुपरेखा तय तैयार कर पेड़ कटवाने से बिजली आपूर्ति बाधित होने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कार्रवाई के लिए सदर थाने में तहरीर देने को अधिशासी अभियंता को पत्राचार किया है। जेई ने बताया कि एक्सईएन से अनुमोदन के बाद थाने में तहरीर दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें