फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बहादुरगंज बाजार में शोरूम में आग लगने से मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

शाहजहांपुर के बहादुरगंज में तिकुनिया के पास मंगलवार को कॉस्मेटिक के शोरूम में आग लग गई। धुआं निकलने पर बाजार में हड़कंप मच गया। दमकल यूनिट ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। शाम करीब पांच बजे आग लगने की सूचना पर दमकल यूनिट मौके पर पहुंची। कॉस्मेटिक की दुकान में धुआं निकलता देखकर लोगों की भीड़ लग गई। एफएसओ डॉ.बीएन पटेल के नेतृत्व में किसी तरह आग पर काबू पाया गया। दमकल यूनिट के अफसरों के अनुसार, शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। इस दौरान काफी प्रयास कर आग को बुझाया गया। दुकान मालिक के अनुसार, आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें