शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के म्यूना गांव में शनिवार को मनोज कुमार और सूरजपाल नामक दो किसान पानी की टंकी पर चढ़ गए। वे खेतों में भरे बरसाती पानी के निकास को बंद किए जाने और सुनवाई न होने से नाराज थे। अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान किए जाने के बाद करीब छह घंटे बाद वे नीचे उतर आए। क्षेत्राधिकारी तिलहर इशिका सिंह ने कहा कि जान जोखिम में डालकर ऐसे कदम उठाना उचित नहीं है।