शाहजहांपुर जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र से कार बुकिंग कर ले जाने के बाद बदमाशों ने चालक अवनीश दीक्षित की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को फेंक दिया था। शुक्रवार को लखनऊ के पारा थाना पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी पुवायां के गांव पटई निवासी गुरुसेवक सिंह को एनकाउंटर में लखनऊ में ढेर कर दिया। इस संबंध में अवनीश दीक्षित की पत्नी मधु और पुत्र सूरज ने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है। कहा कि आरोपी के एनकाउंटर से उनके पति की आत्मा को शांति मिली।