फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल पहुंचे डीएम, मरीजों से ली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

मुकेश कुमार Updated Fri, 14 Feb 2025 04:04 PM IST

शाहजहांपुर के पुराने जिला अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य इकाइयों व सीएमओ कार्यालय की स्थिति देखने को शुक्रवार को अचानक डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह पहुंच गए। उन्होंने व्यवस्था का जायजा लेने पर कमियों में सुधार के लिए निर्देशित किया। शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पहुंचे डीएम ने दवा वितरण की जानकारी ली। मरीजों का पंजीकरण पंजिका व उपस्थिति पंजिका को जांचा। उन्होंने दवा लेने आए मरीज से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर 70 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के आयुष्मान जन आरोग्य कार्ड के बारे में पूछा। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी 70 वर्ष से अधिक व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनने से वंचित ना रहे। बनने से बचे आयुष्मान कार्डों को 28 फरवरी बना लिए जाए। डीएम ने दवाई स्टोर रूम में पहुंचकर दावों की उपलब्धता को देखने के बाद स्टॉक से मिलान कराया। स्टोर रूम में रखे कूलर, इंवर्टर को देखकर डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि जरूरत के हिसाब से सीएचसी-पीएचसी पर भिजवाया जाए। डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को पुराने जिला चिकित्सालय का लेखपाल से सर्वे कराकर क्षेत्रफल से अवगत कराने को कहा है। उसके बाद टीबी क्लीनिक में पहुंचकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ.अंसार अली आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें