शाहजहांपुर जिले में भीषण सर्दी और शीतलहर का दौर जारी है। इसके बावजूद माध्यमिक विद्यालय खुले। ऐसे में सुबह को कड़कड़ाती सर्दी में बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। इतनी सर्दी में स्कूल खुलने से शिक्षक और अभिभावक भी परेशान हैं। वहीं, डीएम की ओर से सात जनवरी को आदेश जारी कर कक्षा आठ तक के विद्यालयों में आठ से 11 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जबकि कक्षा नौ से 12 तक समय परिवर्तित किया गया है। इसकी जानकारी डीआईओएस और प्रधानाध्यापकों को नहीं होने से बुधवार को सभी विद्यालय खुले रहे।