फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में जमानत पर छूटने वाले अपराधियों की निगरानी करेंगे सीटीसी दस्ते, एसपी ने किया गठन

शाहजहांपुर में जमानत पर छूटने वाले अपराधियों की निगरानी के लिए सीटीसी (क्रिमिनल ट्रैकिंग सेल) निगरानी दस्ता का गठन कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बाइक सवार दस्ते को रवाना किया। एसपी ने बताया कि जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा से स्पष्ट हुआ है कि पूर्व में संगीन आपराधिक घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त, जेल से जमानत पर रिहा होने के उपरांत फिर से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने और पुनरावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से सीटीसी निगरानी दस्ता का गठन किया गया है। इस दस्ते में प्रत्येक थाने से दो-दो मुख्य आरक्षी/आरक्षियों की नियुक्ति की गई है, जो चिह्नित अपराधियों की पहचान, सत्यापन एवं सतत निगरानी का कार्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें