फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: ताजियों के मेले में उमड़ी भीड़, इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

शाहजहांपुर जिले में मुहर्रम के अवसर पर रविवार को ताजियेदारी का सिलसिला अकीदत के साथ जारी रहा। शहर से सटे शाहबाजनगर और काजीपुर में ताजियों के मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मेले में लोगों ने खरीदारी करने के साथ ही हजरत इमाम हुसैन की बारगाह में खिराज-ए-अकीदत पेश कर उनकी कुर्बानी को याद किया। काजीपुर गांव में विभिन्न स्थानों पर अकीदतमंदों ने ताजिए रखे हैं। इसके बाद ताजियों को गांव में परंपरागत ढंग से घुमाया गया। इस दौरान बैंड पर मर्सिये और नात पेश किए गए। काजीपुर सिटीजन ग्रुप की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर सेवा कार्य की सराहना की। सेहरामऊ दक्षिणी के गांव कुतुआपुर पूर्वी में मुहर्रम पर गमगीन माहौल में ताजियों को करबला में दफन कर दिया गया। गांव निवासी ताजियेदार सरफुद्दीन ने बताया कि वह लोगों के सहयोग से करीब 35 वर्ष पूर्व से ताजिया उठाते आए हैं। करबला में मेला भी लगाया गया। जिसमें लोगों ने खरीदारी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें