लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को शाहजहांपुर में कांग्रेस नेताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मध्य प्रदेश से आए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक कुणाल चौधरी के नेतृत्व में जिला व महानगर कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंडल मार्च निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए हाथों में मोमबत्ती लेकर पदाधिकारी शहीद उद्यान पहुंचे और विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां, अशफाक उल्ला, तस्नीम खान, अदीब अहमद, फैज राजा, पवन कुमार सिंह, जकी अहमद, केवी मिश्रा, धर्मेंद्र दीक्षित, अनूप वर्मा, अनस इकबाल, पूनम पांडे, नेहा पांडे आदि मौजूद रहे।