शाहजहांपुर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिजली ऑटो कट होने से नाराज कांग्रेस के नेताओं ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकाल कर जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर धरना दिया। इस बीच एसई की गैर हाजिरी पर संबंधित कर्मचारी मांग पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। दोपहर 12 कांग्रेस के नेता जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए एसई कार्यालय में पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि जिले में स्मार्ट मीटर के नाम पर मनमानी की जा रही है। मामूडी मोहल्ले के 30 घरों में बिजली बंद कर दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि गरीबों को स्मार्ट मीटर के नाम पर परेशान किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर फुरकान कुरैशी, गौरव त्रिपाठी, फरमान खान, पवन सिंह, अर्चना बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।