फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में शांतिभंग की आशंका में निर्दोषों को पाबंद करने का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध

मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Mar 2025 05:45 PM IST

शाहजहांपुर में होली के त्योहार पर आम लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद करने पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध किया। सोमवार को पुलिस कार्यालय में एसपी देहात मनोज अवस्थी को ज्ञापन दिया और सिर्फ अपराधिक पृष्ठभूमि वालों पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि होली के त्योहार व रमजान को देखते हुए पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांतिभंग की कार्रवाई कर रही है। अपराधियों के अतिरिक्त आमजन भी कार्रवाई की चपेट में आ रहे हैं। इस वजह से लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है। प्रति मुचलका जमानत में आठ सौ से एक हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। जिनके ऊपर कोई अपराधिक मुकदमा नहीं है, उनके ऊपर भी कार्रवाई हो रही है। ज्ञापन देने वालों में अनूप वर्मा, नवाब फैजान अली खां, नौशाद कुरैशी, अफजाल खान,फूल मियां, निखिल सक्सेना, प्यारे मियां, संजय सक्सेना, अमित आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें