शाहजहांपुर में जीआईसी तिराहे से लोधीपुर पुल तक सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने अवैध कब्जों को हटा दिया गया। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने जेसीबी से झोपड़ीनुमा मकानों को गिरा दिया। इस दौरान लोगों से नोकझोंक भी हुई। बृहस्पतिवार को दोपहर नगर निगम के अधिकारी जेसीबी लेकर जीआईसी तिराहे के पास पहुंचे और वहां रहने वाले लोगों से सामान हटाने के निर्देश दिए। प्रवर्तन दल से नोकझोंक भी हुई, लेकिन अधिकारियों के आगे किसी की नहीं चली। इसके बाद वहां लोगों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। इस बीच जेसीबी से दीवार गिरा दी गई। चेतावनी दी कि दोबारा से झोपड़ी डालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।