फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाइक के बैग से तीन लाख रुपये की अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर जिले में जैतीपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को नवादा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बाइक की डिग्गी से तीन लाख रुपये की अफीम को बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर अफीम की बिक्री करने जा रहे थे। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने वाहन चेकिंग के दौरान नवादा मोड़ पर दातागंज की ओर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार को रोक लिया। संदिग्ध लगने पर उनकी बाइक की तलाशी ली। डिग्गी के अंदर से 969 ग्राम अफीम बरामद की गई। दोनों तस्करों को थाने लाकर पूछताछ की गई। सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि बदायूं जिले के थाना अलापुर के गांव इस्लामगंज निवास आस मोहम्मद व शोएब को गिरफ्तार किया। दोनों बाइक से अफीम की तस्करी करते थे। वह बदायूं से अफीम खरीदकर शाहजहांपुर, बरेली व आसपास के इलाकों में फुटकर में बिक्री करते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें