फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में पत्नी-बच्चों पर हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 05:43 PM IST

शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक की आर्य नगर कॉलोनी में पत्नी-बच्चों पर चाकू व कैंची से हमला करने के आरोपी विक्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मायके से ससुराल नहीं जाने पर दंपती के बीच विवाद हुआ था। आवेश में आकर उसने ताबड़तोड़ वार किए थे। पुलिस ने कैंची व चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शालीमार गार्डन मैरिज लॉन के पास से उसकी गिरफ्तारी दिखाई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी ने उसे गाली दी, जिससे गुस्से में उसने हमला किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें