फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में 15 कबाड़ वाहनों में लगी आग, दमकल की चार गाड़ियों से पाया काबू

मुकेश कुमार Updated Thu, 29 May 2025 04:07 PM IST

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहमदपुर निवाजपुर में कबाड़ में खड़े वाहनों में आग लग गई। दमकल यूनिट की चार गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया है। निवाजपुर में वारसी मोटर्स के सामने कबाड़ की गाड़ियां खड़ी होती है। सुबह करीब सात बजे वाहनों में आग लग गई। लपटें उठती देखकर लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कामयाबी नहीं मिलने पर दमकल यूनिट को सूचना दी। एफएसओ डॉ. बीएन पटेल अपनी टीम के साथ पहुंचे और आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। चार अग्निशमन वाहनों की मदद से कबाड़ में आग को बुझाया गया। इस बीच 15 चार पहिया वाहन जल गए हैं, जो कबाड़ में खड़े थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें