शाहजहांपुर के मोहल्ला मारवाड़ी पाठशाला के पास पालतू कुत्ते ने अतुल त्रिवेदी नाम के युवक पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनको कई जगहों से काटा है। लोगों ने बमुश्किल उन्हें बचाया। रविवार की शाम करीब छह बजे अतुल त्रिवेदी अपने घर से निकले थे। तभी पालतू कुत्ता उनके ऊपर झपट पड़ा।
उसने अतुल के कई जगह पर काटा है। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और ईंट आदि दिखाकर कुत्ते को भगाया है। कुत्ते के हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। बता दें कि इससे पहले ककराकलां में आवारा कुत्तों के झुंड ने 11 साल की बच्ची को नोचकर मार डाला। यह घटना सुबह हुई, जब बच्ची अपने पिता के साथ खेत पर गई थी।