फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षियों को सिखाए जनता से रूबरू होने के गुर

Rohit Singh Updated Tue, 05 May 2026 04:59 PM IST

थाने पर पहुंचे नए आरक्षियों को शारीरिक फिटनेस के साथ ही आम जनमानस के प्रति बेहतर आचरण का प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार की सुबह थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय के निर्देशन में नए आरक्षियों की टीम महुली स्थित मुख्य तिराहे पर पहुंची। सभी आरक्षियों को अपनी शारीरिक दक्षता सुदृढ़ रखने के लिए व्यायाम कराया गया। थानाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और न्याय का राज स्थापित करना ही हमारा उद्देश्य है। आम जनमानस के प्रति हमारा व्यवहार सकारात्मक रहना चाहिए़।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें