फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं फरियादें, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

तहसील मेंहदावल में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी संदीप कुमार मीना ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की गई। एसपी ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों का निस्तारण आपसी समन्वय के साथ किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें