फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को उठाया कंधे पर, पुलिसकर्मियों ने खेली जमकर होली

Rohit Singh Updated Thu, 05 Mar 2026 05:36 PM IST

रिजर्व पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां पर पुलिस परिवार के लोगों को रंग लगाकर व मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। डीएम अलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में सकुशल होली का त्योहार जनपद में सम्पन्न कराने के बाद पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस ने होली खेली। इस होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए। पुलिस के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें