थाना कोतवाली खलीलाबाद में शनिवार को रात अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने सर्किल खलीलाबाद के विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित किया। इसमें लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। एएसपी ने लंबे समय से लंबित विवेचनाओं के कारणों की जानकारी ली। बिना उचित कारण विवेचना लंबित रखने पर नाराजगी जताते हुए विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण जांच करने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।