प्रदेश सरकार के जल-शक्ति मंत्री स्वत्रंत देव सिंह ने कहा कि भाजपा जब सत्ता में आती है तो गरीबों की सेवा करती है। उनके लिए राजनीति व्यापार नही बल्कि मिशन है। इसलिए 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक तरफा जीत दर्ज करेगी। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को शहर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहाकि पहले खेत से ट्रैक्टर चोरी हो जाता था लेकिन अब किसी में फावड़ा चुराने की हिम्मत नही है। पहले रात में किसान ट्यूबेल से खेत को पानी देने जाता था तो उसकी मां और पत्नी सोचती थी कि पता नहीं वह वापस आ पाएगा की नही। जैसे वह भारत-पाकिस्तान के युद्ध में गया हो। लेकिन आज यूपी में कानून का राज है।