कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच युवकों को अवैध असलहों, कारतूसों और दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, चार तमंचे और विभिन्न बोर के कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में घटना का अनावरण किया। उन्होने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हाजार रुपये के नकद इनाम से पुरस्कृत किया।