धनघटा क्षेत्र के प्रजापतिपुर में बुधवार की रात एक बजे के करीब फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा फर्नीचर जल कर राख हो गया। आग की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि सुबह तक दमकल कर्मियो को काबू पाने में लग गया। आग से 45 लाख का नुक्सान बताया जा रहा है। सुचना पर एसपी संदीप कुमार मीना समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुँच गए।