कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत स्थित संस हास्पिटल में नर्स की सोमवार की देर रात हुई मौत के मामले में नर्स के परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर अड़े हुए है। परिजन शव का अंतिम संस्कार नहीं कर रहे है। बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गांव के चौराहे पर शव रखकर परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। मौके पर सांसद राम प्रसाद चौधरी पहुंच गए और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी ली।