विद्युत निगमों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान बिजली कर्मियों ने निजीकरण का फैसला वापस लिए जाने की मांग की। साथ ही बिजली कर्मियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने एवं उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि यदि सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।