कोतवाली क्षेत्र के तेनुआ गांव में एक बुजुर्ग महिला की संंदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महुली निवासी महिला चंद्रमुखी (85) पत्नी स्वर्गीय गोपाल महुली स्थित अपने घर में अकेली रहती थीं। सोमवार को भोर में अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो बगल की रहने वाली एक महिला उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार को भोर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।