डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर जन समस्याओं कोसुना। इस दौरान जमीन कब्जे के मामले सबसे अधिक आए। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्याओं का निस्तारण कराया, जिससे फरियादी भी संतुष्ट नजर आए। इस दौरान अपर एसडीएम सुरेश चंद्रा समेत अन्य मौजूद रहे।