जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांथा लोहरसन व एएनएम उप केंद्र बखिरा का स्थलीय निरीक्षण किया। पीएचसी बघौली के निरीक्षण के दौरान डॉ कमलेश चंद्र, डॉ0 सलोनी सिंह, डॉ सोनी सिंह, आशीष विश्वकर्मा, रवि शंकर यादव, प्रशांत कुमार, समसा खातून अनुपस्थित पाई गईं। जबकि डॉ विवेक श्रीवास्तव का अवकाश पत्र रजिस्टर में मिला। मौके पर संजू गुप्ता व विक्रम उपस्थित मिले।