भयमुक्त वातावरण बनाने और 'मित्र पुलिस' की छवि को चरितार्थ करने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मेंहदावल व ग्राम सभा बेलवानिया में एक जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की खास बात यह रही कि पुलिस टीम ने खुद आम जनमानस, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर उनकी सुध ली और उनकी समस्याओं का मौके पर संज्ञान लिया।