सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 38 दिव्यांगों की जांच की गई और उसके बाद उनका प्रमाण पत्र बनाया गया। शिविर में कुल 52 दिव्यांग पहुंचे थे। जिला अस्पताल के नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार सिंह ने एक- एक कर दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की। जिसमे से कुल 38 लोग प्रमाण पत्र के लिए पात्र पाए गए।