भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक एवं मण्डलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह व डीएम आलोक कुमार ने रविवार को विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के आलेख्य के प्रकाशन के बाद छूटे एवं पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा मतदाता सूची को परिष्कृत बनाए के बारे में जानकारी ली। साथ ही विभिन्न बूथों पर बीएलओ द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर सुनाए जाने को देखा। बीएलओ को निर्देश दिया कि एसआईआर की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दें।