बेलहर थाना क्षेत्र के बूढ़ी बेलहर तिराहे पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी बेलहर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।