आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण का जिले में आठ फरवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसकी अनुमति न मिलने पर नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कोतवाली का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि तीन दिन बीतने के बाद भी अनुमति नही दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ अमित कुमार पहुंच गए और उनकी बातों को सुना। उन्होंने कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा देने काे कहा ताकि अनुमति देने की कार्रवाई की जा सके।