उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा बाइक सवार युवक को चालान काटे जाने के लिए रोके जाने पर एक धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में बाइक सवार युवक पुलिसकर्मी को धमकाते हुए कहता है कि, जितना बड़ा चालान काटना है काट लो. अभी तुम लोग मनमानी कर रहे हो, लेकिन जब सरकार आएगी तो वक्त बताएगा। संभल में या तो हम नहीं रहेंगे या फिर तुम नहीं रहोगे.