पिछले दिनों 'बसपन का प्यार' गाना गाकर चर्चा में आए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। एक्सीडेंट में सहदेव को काफी चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब सहदेव पूरी तरह ठीक हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा कर फैंस का धन्यवाद कहा है। इतना ही नहीं अपने नए वीडियो में सहदेव एक गाना भी गाते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आप सभी की प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया। दिल से डॉक्टर देवेंद्र नाइक सर का धन्यवाद। मैं अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं। उनके इस वीडियो पर बादशाह ने भी कमेंट किया है।