चंदौसी मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के मैदान पर हो रहे आरकेएस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग क्रिकेट क्लब ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर सीएसके की टीम केा 76 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के खिलाड़ी मलिक मैन ऑफ द मैच रहे। मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सातवां मुकाबला यंग क्रिकेट क्लब और सीएसके टीम के बीच खेला गया। जिसमें यंग क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।