फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संभल हिंसा में महिला और बच्चा छत से पुलिस पर पथराव करते दिखे

जामा मस्जिद के बवाल को काबू करने के बाद शहर में पैदल गश्त करने निकले पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर नखासा तिराहे पर पथराव किया गया इस भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा तो हिंदूपुरा खेड़ा में उपद्रवी एकत्र हो गए हिंदूपुरा खेड़ा अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे तो वहां भी पथराव हुआ था। महिलाओं ने भी छतों से पथराव किया था। एक महिला का पथराव करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस के अधिकारी माइक पर कहते सुनाई दे रहे हैं कि इस महिला को कोई समझाओ। इसके बाद भी महिला लगातार पथराव करती दिखाई दे रही है। आरोपी महिला को तो पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। वीडियो अब सामने आया है। हिंदूपुरा खेड़ा से ही तीन महिलाएं पथराव करने में आरोपी बनाई गई हैं। जामा मस्जिद इलाके में महिलाओं की भूमिका पथराव में नहीं रही है। जामा मस्जिद के आसपास से किसी महिला को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें