संभल में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एकता विहार कॉलोनी में भाजपा जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा अभियान 2025 के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया यगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी रहीं। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में हैं। उनका विजन, गरीब कल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ये सब मिलकर एक ऐसा सकारात्मक वातावरण बनाते हैं जो हमें सिखाता है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और राष्ट्र भक्ति से कोई भी सपना साकार हो सकता है। जिला प्रभारी हेमंत राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बचपन से ही कठिनाइयों का सामना किया लेकिन हार नहीं मानी। उन्होंने हमेशा संघर्षों को अवसर में बदलने का कार्य किया।