थाना बनियाठेर क्षेत्र के गुमथल रोड मढ़ी के पास रविवार को रिसाइकिल टायर से मोबिल बनाने वाली फैक्टरी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। चंद कदम दूर फायर स्टेशन से दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग इतनी विकराल थी कि शहर के कोने कोने से काला धुआं उठता नजर आ रहा था। जिले भर से दमकल की पांच टीमों ने पहुंच कर चार घंटे बाद आठ बजे आग पर काबू पाया।